फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नेशनल हाईवे 11 पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत, 25 घायल

Mon, 18 Nov 2019 10:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
विज्ञापन
बीकानेर में हुई बस और ट्रक की भिड़ंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर जिले के पास श्री डूंगरगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20-25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बीकानेर जयपुर राजमार्ग पर जोधासर और सेरूणा गांव के बीच यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी और टक्कर के बाद उसमें आग लग गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां से घायलों को बीकानेर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर क्रेन से बस और ट्रक को हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें