शराब और हथियार माफिया पर नकेल कसने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम ने नेशनल हाइवे-62 पर पाली में बिरामी के निकट गुजरात नंबर की कार से राजस्थान में निर्मित विभिन्न ब्रांड की एक लाख रुपये की शराब जब्त कर हाथलाई गांव निवासी किशनलाल और मानाराम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मिश्रीलाल भाट, मगनाराम भाट, अर्जुन भाट, सुरेश भाट, कैलाश राव, विशाल राव, विरका राव निवासी मस्तान बाबा मिलकर पाली शहर से गुजरात देशी और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हैं। ये होटलों के आड़ में अर्टिगा कार, मारुति स्प्रेसो कार और पिकअप से शराब तस्करी करते हैं।
पुलिस ने पाली शहर में तीन प्रकरण और पुलिस थाना साण्डेराव में एक प्रकरण दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक लाख रुपये की अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है। शराब और हथियार माफिया पर नकेल कसने के लिए की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने राजस्थान में निर्मित विभिन्न विभिन्न ब्रांड की एक लाख रुपये की शराब जब्त कर पाली जिले के हाथलाई गांव निवासी किशनलाल और मानाराम को गिरफ्तार किया है।
होटलों की आड़ में शराब तस्करी में लिप्त दो सगे भाई
पाली ज़िला एसपी डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि मिश्रीलाल भाट और मगनाराम भाट होटलों की आड़ में शराब तस्करी का काम करते हैं। ये दोनों सगे भाई हैं और और पाली में स्थित इनकी विभिन्न होटलों की आड़ में देशी और अंग्रेजी शराब की पाली से गुजरात तस्करी कर रहे थे।
दो महीने रखी नजर, फिर की छापेमार कार्रवाई
शराब तस्करी को लेकर पुख्ता इनपुट मिलने पर बीते करीब दो महीने से इन पर निगरानी रखी गई और इसके बाद चार अलग-अलग कार्रवाईयों में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध शराब और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने जब बिरामी एनएच-62 पर अर्टिगा कार नंबर जीजे 01 आरपी 6037 रुकवा कर उसकी तलाश ली, तो कार की चेचिस में नीचे की तरफ स्टेपनी और अलग-अलग बने हुए लोहे के 4-5 बॉक्स में राजस्थान निर्मित अग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के 143 पव्वे और 35 बोतलें मिलीं, जिन्हें अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था।
इस शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जानकारी में कि अब तक इस तरह करोड़ों रुपये की शराब तस्करी की जा चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुजरात में यह शराब कौन-कौन से शहर, गांव, हाइवे और ठिकानों पर सप्लाई की जाती थी और वहां कौन से गैंग सक्रिय हैं।