फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोकिला बेन अंबानी पहुंचीं नाथद्वार, श्रीनाथजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Sun, 19 Jan 2025 08:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajasthan: मंदिर के तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित ने बताया कि शनिवार शाम को कोकिला बेन अंबानी अपनी बेटी दीप्ति सल्गाओंकर के साथ हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचीं, जहां से वे कार द्वारा नाथद्वारा पहुंचीं।
 
विज्ञापन
कोकिला बेन अंबानी पहुंचीं नाथद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनाथजी मंदिर मंडल उपाध्यक्ष एवं मुकेश अंबानी व अनिल अंबानी की माता कोकिला बेन अंबानी ने आज श्रीनाथजी मंदिर में भोग आरती झांकी के दर्शन किए। कोकिला बेन ने मोती महल दरवाजे से मंदिर में प्रवेश किया व श्रीजी प्रभु के भोग आरती झांकी के दर्शन किए। दर्शन के दौरान उनके साथ उनकी पुत्री दिप्ती बेन भी मौजूद थी। 

विज्ञापन

दर्शन के बाद कोकिला बेन व उनकी पुत्री मंदिर में श्री महाप्रभुजी की बैठक पहुंची। जहां मंदिर परम्परानुसार मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय द्वारा रजाई एवं उपरना ओढ़ाया व प्रसाद भेंट कर समाधान किया। 

    
मंंदिर से कोकिला बेन धीरज धाम पहुंची। जहां कुछ देर रूकने के बाद पुनः सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,मंदिर मंडल के सीईओ चेतन त्रिपाठी, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल व सेवकगण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें