फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर में दो युवकों को कुचलकर मारने का मामला, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने किया समिति का गठन

Thu, 31 Aug 2023 02:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान के नागौर जिले में स्थित कुचामन सिटी में दो दलित युवकों को कुचलकर मारने के मामले में बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संसद सदस्यों की एक समिति का गठन किया है। समिति घटना स्थल का दौरा कर रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के कुचामन में तीन दलितों को बर्बरतापूर्ण ढंग से कुचलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घटना की जांच के लिए पार्टी सांसदों की एक समिति का गठन किया है। यह समिति घटना स्थल का दौरा करेगी तथा अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही जेपी नड्डा को सौंपेगी।

विज्ञापन


बता दें कि कमेटी में यूपी के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल, सांसद कान्ता कर्दम, रंजीता कोली और डॉ. सिकन्दर कुमार को कमेटी में शामिल किया गया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है तथा एक व्यक्ति अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहा है। बीजेपी नेता लगातार मामले को लेकर सरकार पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। बीजेपी का आरोप है कि राज्य में ऐसी जघन्य हत्याएं, दलित उत्पीड़न, महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचार एवं जंगलराज चरम पर है, तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।



दो सितंबर को रणथम्भौर आएंगे नड्डा
राजस्थान बीजेपी की ओर से दो सितंबर को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जा रही है। जेपी नड्डा रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेशजी से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके अगले दिन तीन सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दूसरी परिवर्तन यात्रा बेणेश्वर धाम डूंगरपुर से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


तीसरी परिवर्तन यात्रा चार सितंबर को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रामदेवरा-जैसलमेर और चौथी परिवर्तन यात्रा पांच सितंबर 2023 को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में गोगामेडी हनुमानगढ़ से प्रारंभ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें