फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: डॉक्टर-SDM में तू-तू, मैं-मैं...और बात बिगड़ गई, देखें वीडियो

Mon, 10 Oct 2022 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान में नागौर जिले के जायल के जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन इकाई में डॉक्टर और एसडीएम के बीच पर्ची मांगने पर बात बिगड़ गई। एसडीएम और डॉक्टर के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। जायल एसडीएम सुनील सियाग बगैर पर्ची के दिखाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
डॉक्टर-SDM में तू-तू, मैं-मैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले काफी समय से चर्चित नागौर के जेएलएन अस्पताल में एक और हंगामा हो गया। इस बार हंगामा जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन इकाई में हुआ, जिसमें जायल एसडीएम बिना पर्ची लिए ही डॉक्टर को दिखाने पहुंच गए। डॉक्टर ने पर्ची मांगी तो मामला बढ़ गया और एसडीएम ने अधिकारी होने का जोर दिखा दिया।

विज्ञापन


एसडीएम ने जब अधिकारी होने की धौंस दिखाई और कहा कि बकवास मत कर तो फिर डॉक्टर साहब भी तैश में आ गए, जिससे एसडीएम-डॉक्टर के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। मामला इतना बढ़ा कि डॉक्टर ने जायल एसडीएम को कह दिया कि ज्यादा मत कर नहीं तो यहीं मारपीट कर दूंगा। यह सारा घटनाक्रम जायल एसडीएम सुनील सियाग और जेएलएन अस्पताल के सर्जन डॉ. विजय चौधरी के बीच का है।

डॉक्टर ने पर्ची लाने से किया मना...
बता दें कि शनिवार शाम को जायल एसडीएम सुनील सियाग जेएलएन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर को दिखाने गए। लेकिन एसडीएम बिना पर्ची लिए ही पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर से ही पर्ची लाने का बोल दिया, जिस पर डॉक्टर ने कहा- मैं क्यों लाऊं? जिसको दिखाना है, वही लाए। इस पर बात बिगड़ गई और जायल एसडीएम सुनील सियाग ने अधिकारी होने की धौंस दिखा दी, जिससे बात ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है...
वायरल वीडियो में डॉक्टर विजय चौधरी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि एसडीएम हैं तो थारी जिग्यां है, म्हारै माथे कोनी। एसडीएम ने डॉक्टर से कहा- बकवास मत कर। डॉक्टर बोले- बकवास तूं मत कर। ढंग हूं बोल। तू-तू कैसे बोल रहा है। पर्ची तो तेरे को लानी पड़ेगी। तेरे से हो जो कर ले। अठई फोडूंला, कोई छुटावा वालो नहीं आवैलो।



विवाद बढ़ते ही एसडीएम भागे...
जब विवाद बढ़ा तो एसडीएम सुनील सियाग डॉक्टर को बिना दिखाए ही वहां से निकल गए। एसडीएम को उनका एक साथी पकड़कर ले जाते नजर आ रहा। वायरल वीडियो में जब डॉक्टर ने कहा, यहीं फोड़ूंगा, इधर आ तो फिर एसडीएम गाड़ी के पास जाते हुए कहते हैं मैं फिर आऊंगा। मामूली बात पर एसडीएम और डॉक्टर दोनों तैश में आ गए और मामला इतना बिगड़ा कि किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

नागौर के जेएलएन अस्पताल में डॉक्टर-एसडीएम के बीच जो घटना हुई, उससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि एक एसडीएम-डॉक्टर इस तरह आपस में झगड़ रहे और जूते मारने तक की बात कर रहे हैं तो आम जनता से कैसा व्यवहार करते होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें