फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: फैक्ट्री पर छापा मार पुलिस ने 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी, एक महिला तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 01:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

चार थानों की पुलिस ने अकलेरा क्षेत्र के महुआ खो गांव में एक मकान पर दी दबिश, स्मैक बनाने की सामग्री जब्त, दो तस्कर हुए फरार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिला तस्कर और जब्त स्मैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिल के स्पेशल टीम और अकलेरा पुलिस ने बुधवार को स्मैक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से करीब 2 करोड़ रुपए की 2 किलो 64 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया, वहीं दो तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां अफीम के पट्टे होने से मादक पदार्थ तस्करी की सूचनाएं मिल रहीं थीं। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी दिनेश राठौड़ और अमराराम को अकलेरा क्षेत्र में स्मैक बनाने के कारखाने की सूचना मिली। 4 थानों की टीम ने अकलेरा क्षेत्र के महुआ खो गांव में कालू लाल तंवर के मकान में दबिश दी गई। पुलिस ने यहां से 2 करोड 6 लाख की स्मैक और स्मैक बनाने की सामग्री जब्त की गई। इस दौरान 8.300 किलो अमोनिया पाउडर, 2 लीटर एसिड, 96 ग्राम काला रंग का पदार्थ, 1 कार, 2 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल जब्त किया गया। साथ ही महिला तस्कर रेशमा बाई को भी गिरफ्तार किया है। कालू लाल तंवर और बने सिंह तवर फरार हो गए, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें