फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग में जलाए दंपति के शव, पुलिस के लिए चुनौती बना दोहरा हत्याकांड

Thu, 21 Jul 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्‍थान में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य के सिरोही जिले में दो युवक युवती के शव जली अवस्‍था में मिले हैं। पुलिस को आशंका है दोनों की हत्या ऑनर किलिंग में की गई है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सिरोही जिले के रेओदार कस्बे में मंगलवार को दो युवक युवती के शव बुरी तरह जली अवस्‍था में मिले थे। पुलिस के अनुसार मारे गए युवक की पहचान कालू राम के रूप में हुई है जो रेवदार का रहने वाला था। 

युवक कर्नाटक के बेलगांव में काम करता था लेकिन वो यहां कैसे आया ये पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया‌ कि मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है क्योंकि युवक हिंदू था और उसके साथ मारी गई युवती मुस्लिम जो उसकी पत्नी बताई जा रही है। लगभग चार साल पहले दोनों अपने कस्बे से भाग गए थे क्योंकि उनके परिवार उनके रिश्ते पर रजामंद नहीं थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों के शव एक दूसरे से एक किलोमीटर की दूरी पर बुरी तरह जले हुए मिले थे। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि जलाने से पहले गला दबाकर उनकी हत्या की गई और बाद में पहचान छिपाने के ‌लिए मिट्टी का तेल छिड़ककर शवों को जला दिया गया।
विज्ञापन

युवती की शिनाख्त नहीं, युवक के घरवाले कुछ बोलने को तैयार नहीं

सिरोही के एसपी संदीप सिंह चौहान ने बताया कि हत्यारे उनकी पहचान को पूरी तरह खत्म करना चाहते थे इसलिए शवों को इतनी बुरी तरह जलाया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के संबंध में उनके गांव वालों से बातचीत करने का प्रयास किया गया था लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार कालू अपनी संपति के बंटवारे के लिए अपने घर आया होगा लेकिन यहां उसकी हत्या कर दी गई। खास बात ये है कि इस संबंध में पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी कालू के गांव की पंचायत कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। 

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह जानने के बाद भी की मारी गई महिला कालू की पत्नी थी पुलिस अभी तक उसके शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। इसके चलते पुलिस के लिए हत्या की यह वारदात एक रहस्य बनकर रह गई है। 

लगातार प्रयास के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं कुछ पुलिस अधिकारियों का मानना है कि महिला गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार कालू का परिवार काफी समृद्ध था और उसके पास कई दुकानें हैं। एसपी चौहान ने बताया कि पुलिस के लिए यह घटना एक चुनौती की तरह है और हम जल्द ही इसका खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें