फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के छह विधायकों का कांग्रेस में विलय को लेकर आज फैसला सुनाएगा राजस्थान हाईकोर्ट

Mon, 17 Aug 2020 08:12 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान उच्च न्यायालय (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजस्थान उच्च न्यायालय सोमवार को भाजपा विधायक मदन दिलावर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तरफ से दायर छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा। दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने शुक्रवार को अपना फैसला पढ़ना शुरू किया लेकिन समय की कमी के कारण पूरा फैसला नहीं सुनाया जा सका।

विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती दी है और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पारित आदेश के अमल पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों में संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेड़िया , लखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुढ़ा शामिल हैं।


इन सभी छह विधायकों ने 2018 का विधानसभा चुनाव बसपा के चुनाव चिह्न पर लड़ा और जीता था। हालांकि सितंबर 2019 में ये पाला बदलकर कांग्रेस के साथ चले गए। विधायकों ने 16 सितंबर 2019 को विलय के बाबत एक आवेदन दाखिल किया था और विधानसभा अध्यक्ष ने 18 सितंबर को आदेश जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें