फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Heatwave: फलोदी सबसे गर्म, 42.8 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 24 घंटे में बढ़ेगी गर्मी

Wed, 06 May 2026 08:20 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो गया है। फलोदी में सबसे अधिक 42.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 9 मई से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव, तेज धूलभरी हवाएं और तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
जैसलमेर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार मंगलवार, 6 मई को फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 42.2 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। दूसरी ओर प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्म हवाओं और तेज धूप का असर बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगमी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि उत्तर-पूर्वी राजस्थान में अगले 2 से 3 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और मेघगर्जन हो सकता है। आगामी 3 से 4 दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 9 मई तक जोधपुर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है।

9 मई से हीटवेव का नया दौर

पश्चिमी राजस्थान में 9 मई से हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है। खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और जोधपुर क्षेत्र में तेज गर्मी और लू का असर बढ़ने के आसार हैं।

धूलभरी हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों के लिए तेज धूलभरी हवाओं का भी अलर्ट जारी किया है। 7 मई से अगले 3-4 दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढें- Sawai Madhopur: कूनो से भटककर रणथंभौर पहुंचा KP 2, आसपास के गांवों में चीते की दहशत से घरों में कैद हुए लोग

 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

विज्ञापन

राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भीलवाड़ा में दिन का तापमान 37.0 डिग्री और रात का तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कोटा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें