फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सड़क हादसे में डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष की मौत, इस जगह क्षतिग्रस्त मिली कार

Sun, 11 Oct 2026 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश रोत की जेठाना के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें सागवाड़ा अस्पताल लाया गया था। पुलिस हादसे के कारणों और उनकी यात्रा के बारे में जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख 42 वर्षीय डॉ. राजेश रोत की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार सागवाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेठाना के समीप दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। हादसा किस तरह हुआ और डॉ. रोत कहां से आ रहे थे, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। सागवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त मिली कार

विज्ञापन

सागवाड़ा के थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जेठाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डॉ. राजेश रोत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय डॉ. रोत कार में अकेले सवार थे।

पढ़ें: त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आज से शारदीय नवरात्र: जगमगा उठा मां का दरबार; पीएम से सीएम तक लगा चुके हैं हाजिरी

हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे सागवाड़ा अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन

थानाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और डॉ. रोत कहां से आ रहे थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस टीम हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

डॉ. राजेश रोत ने अपने चिकित्सा सेवाकाल के दौरान कई बड़े और सफल ऑपरेशन किए थे। उनकी मौत की खबर से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर छा गई। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कांतिलाल मेघवाल सहित कई चिकित्सकों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। डॉ. राजेश रोत की पत्नी भी डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें