फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh Communal Tension: VHP नेता पर हमले के बाद लोगों का प्रदर्शन, छेड़छाड़ के मामले से शुरू हुआ विवाद

Thu, 12 May 2022 09:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ में बुधवार रात विश्व हिंदू परिषद के एक स्थानीय नेता पर हमले के बाद माहौल गर्मा गया। हमले के विरोध में VHP कार्यकर्ताओं ने नोहर रावतसर मार्ग पर प्रदर्शन किया। हालांकि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। 
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में हमले के विरोध में VHP कार्यकर्ताओं ने नोहर रावतसर मार्ग पर प्रदर्शन किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कई जिलों में इन दिनों सांप्रदायित तनाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को भीड़वाड़ा के बाद अब हनुमानगढ़ में भी झड़प का मामला सामने आया है। बुधवार रात विश्व हिंदू परिषद के एक स्थानीय नेता पर हमले के बाद माहौल गर्मा गया। लोगों ने हमले के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। VHP नेता का इलाज बीकानेर के एक अस्पताल में जारी है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिले के नोहर, भादरा, रावतसर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च जारी है। वहीं, बाजार में  पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि झड़प छेड़छाड़ के मामले का विरोध करने से शुरू हुई थी। दरअसल नोहर में एक महिला और एक व्यक्ति ने वीएचपी नेता सतवीर सहारण से मंदिर के सामने बैठे कुछ युवकों की शिकायत की थी, युवक अक्सर महिला के साथ छेड़छाड़ किया करते थे। इस मामले की जानकारी होने के बाद सतवीर युवकों के पास पूछताछ करने पहुंचा, जिसके बाद युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। झड़प के दौरान युवकों ने लोहे की रॉड से सतवीर के सिर में वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल सतवीर को नोहर से हनुमानगढ़ रैफर किया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सतवीर को बीकानेर रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हमले के विरोध में बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने नोहर रावतसर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। 
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर और एसपी ने स्थिति को संभाला। वहीं, इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की, गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन बंद न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने दो लोगों को राउंड किया है, अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय नेता पर हमले को लेकर प्रांत संयोजक आशीष पारेख ने गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अगला कदम उठाने की बात कही। वहीं, एसपी ने एक वीडियो जारी कर झड़प को मामूली लड़ाई बताया है। जिला कलेक्टर ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें