फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: पाकिस्तान और चीन वालों को खूब भा रही राजस्थान की मूंगफली, बारिश ने 'धरतीपुत्रों' की झोली भर दी

Mon, 07 Nov 2022 06:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान में बीकानेर की मूंगफली एक बार फिर चीन और पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देशों तक पहुंचने वाली है। दरअसल, इस बार मानसून की शानदार बारिश के चलते रिकार्ड उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान की मूंगफली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर की अनाज मंडी से मूंगफली की एक करोड़ बोरी का व्यापार होने वाला है। जबकि जिले की अन्य मंडियों से भी कमोबेश इतनी ही मूंगफली किसान से बाजार तक पहुंचने वाली है। गुजरात के बाद देश भर में सबसे ज्यादा मूंगफली उत्पादन करने वाले राजस्थान में बीकानेर अव्वल है। इस बार बीकानेर के नोखा, लूणकरनसर, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ और बज्जू सहित अधिकांश एरिया में किसानों ने मूंगफली की जमकर बुवाई की है। पिछले करीब एक महीने से मूंगफली मंडी में पहुंच रही है, लेकिन दीपावली के बाद इसका सीजन परवान चढ़ गया है।

विज्ञापन


बीकानेर अनाज मंडी में हर रोज एक लाख बोरी मूंगफली पहुंच रही है। इन बोरियों की हाथों-हाथ बोली भी लग रही है। मंडी व्यापारियों का प्रयास है कि हर रोज एक से डेढ़ लाख बोरी तक का व्यापार हो जाए, ताकि किसानों को सामान लाने के लिए जगह मिलती रहे। इस बार मूंगफली का दाना काफी बड़ा है। आमतौर पर 25 सेमी तक बारिश होने से मूंगफली की अच्छी बुवाई और पकाई हो जाती है। इस बार बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में 25 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है। ऐसे में पिछले कई साल की तुलना में मूंगफली का दाना बड़ा है।

पाकिस्तान में है डिमांड...
बीकानेर की मूंगफली को पड़ोसी देशों में ज्यादा पसंद किया जाता है। खासकर चीन और पाकिस्तान में बीकानेरी मूंगफली की डिमांड बढ़ी है। केंद्र सरकार अगर रोक नहीं लगाती है तो पाकिस्तान में भारतीय मूंगफली की जमकर बिक्री होने वाली है। बीकानेर अनाज मंडी के अध्यक्ष मोतीचंद सेठिया का कहना है, पाकिस्तान मूंगफली निर्यात के लिए भारत सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, चीन में भी बीकानेरी मूंगफली की डिमांड बढ़ी है। बताया जा रहा है कि कोरोना के बाद चीन में मूंगफली की बिक्री बढ़ी है। चीन में मूंगफली के तेल का उपयोग भी पिछले सालों में बढ़ा है। ऐसे में इस देश में निर्यात लगातार बढ़ता जा रहा है। बीकानेरी मूंगफली की डिमांड चीन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, वियतनाम, बांग्लादेश और यूक्रेन में बीकानेरी मूंगफली पहुंचती है। इस बार भी इन देशों के व्यापारी मूंगफली की डिमांड कर रहे हैं। भारत में बीकानेरी मूंगफली नई दिल्ली, हरियाणा्, बिहार, पंजाब के अलावा सर्वाधिक मूंगफली उत्पादन करने वाले गुजरात में भी बीकानेरी मूंगफली का बोलबाला है।

विज्ञापन

पाकिस्तान और चीन वालों को खूब भा रही राजस्थान की मूंगफली - फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें, आमतौर पर एक बोरी में 35 किलो मूंगफली होती है। अगर मूंगफली भारत से बाहर से निर्यात करनी है तो उसका वजन चालीस किलो होता है। ऐसे में निर्यातकों की डिमांड के हिसाब से इसकी पैकिंग करवाई जाती है। किसानों की मानें तो इस बार नहरी क्षेत्र में आठ क्विंटल का उत्पादन प्रति बीघा हुआ है। वहीं, कुए और बारानी क्षेत्र में आठ से दस क्विंटल तक मूंगफली का उत्पादन इस बार हुआ है। हर साल की तुलना में इस बार ज्यादा मूंगफली बाजार तक पहुंची है।

MSP से बेहतर प्राइस...
अधिकतम खरीद मूल्य तय होने के बाद किसानों को बेहतर कीमत बाजार से ही मिल रही है। बीकानेर अनाज मंडी में अच्छी क्वालिटी की मूंगफली का भाव इस समय 6 हजार 500 रुपये तक मिल रहा है। वहीं, अन्य मूंगफली का भाव 5 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। MSP में 5 हजार 840 रुपये मिल रहे हैं। वहां कई तरह की औपचारिकता से बचने के लिए किसान खुले बाजार में मूंगफली बेच रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें