राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (GITB) के 12 वें संस्करण का आयोजन 23 से 25 अप्रैल तक जयपुर में किया जाएगा। जीआईटीबी के आयोजन के संबंध में पर्यटन
भवन में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग आयोजित की गई।इस मीटिंग में पर्यटन विभाग,आरटीडीसी, पुलिस
प्रशासन, जयपुर नगर निगम( हैरिटेज और ग्रेटर), जयपुर विद्युत वितरण निगम, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, पुरातत्व विभाग, फिक्की सहित आयोजन से जुड़े अन्य
विभागों और संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने आयोजन संबंधी ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
56 देशों के 283 ट्यूर ऑपरेटर्स, 8 राज्यों के स्टेट टूरिज्म बोर्ड प्रतिनिधि शिरकत करेंगे
गायत्री राठौड़ ने बताया कि ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार-12 में तकरीबन 56 देशों के 283 ट्यूर ऑपरेटर्स (एफटीओ) भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में देश के 8 राज्यों से स्टेट टूरिज्म बोर्ड पर्यटन प्रतिनिधि
भी शिरकत करेंगे। इस दौरान फॉरेन ट्यूर ऑपरेटर्स के साथ दो दिनों के भीतर करीब 10 हज़ार बीटूबी मीटिंग्स होना प्रस्तावित हैं। 22 अप्रैल को नई दिल्ली से जी-20 देशों के कई प्रतिनिधि और
राजदूतों सहित करीब 70 फॉरेन ट्यूर ऑरेटर्स को पैलेस ऑन व्हील्स से जयपुर लाया जाएगा।
23 अप्रैल को जयमहल पैलेस में शाम 6 बजे औपचारिक उद्घाटन सत्र
ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार-12 का औपचारिक उद्घाटन सत्र 23 अप्रैल को जयमहल पैलेस में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को सीतापुरा स्थित जेईसीसी सेंटर में फॉरेन
ट्यूर ऑपरेटर्स के साथ बीटूबी मीटिंग्स आयोजित की जाएगी। राठौड़ ने कहा कि कहा कि राजस्थान पर्यटन में छिपी अपार संभावनाओं और नवाचारों सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी सभी ईकाइयों के
लिए जीआईटीबी जैसे प्रोग्राम बड़े महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ऐसे आयोजनों के जरिए न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि रोजगार के दरवाजे भी खुलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग
पैलेस ऑन व्हील्स को शोकेस करेगा। जिसके तहत फॉरेन ट्यूर ऑपरेटर्स को नई दिल्ली से पैलेस ऑन व्हील्स में जयपुर लाया जा रहा है, क्योंकि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पैलेस ऑन व्हील्स काफी
लोकप्रिय है और इस ट्रेन को लेकर पर्यटक काफी उत्सुक भी रहते हैं।
रामबाग पैलेस में होंगे पैनल डिस्कशन्स
पैलेस ऑन व्हील्स में फॉरेन ट्यूर ऑपरेटर्स के साथ जी-20 देशों के प्रतिनिधि और राजदूत भी जयपुर पहुंचेंगे। 23 अप्रैल को सवेरे रामबाग पैलेस में जी-20 देशों के प्रतिनिधि और राजदूत के साथ
पैनल डिसकशन्स आयोजित किए जाएंगे। माना जा रहा है राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।