राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.79 दर्ज किया गया। प्रदेश में 21 जिलों में 1,028 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्याम राजपुरोहित ने कहा कि पंच और सरपंच का चुनाव सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.79 था।
उन्होंने कहा, "चुनावों को कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। चेहरे में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग तो सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है।" उन्होंने कहा कि मतदान के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मतदान पूरी हो जाने के बाद वोटों की गिनती होगी।
ग्राम पंचायतों में 34.06 लाख मतदाता हैं जहां दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।
पहले चरण का मतदान 28 सितंबर को 947 ग्राम पंचायतों में हुआ था।
तीसरे चरण का मतदान 6 अक्टूबर को और चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा।
कुल मिलाकर राज्य में 3,848 ग्राम पंचायतों में चार चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं।