फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Governor Kalraj Mishra: परिवार सहित ग्रीष्मकालीन प्रवास पर पहुंचे माउंटआबू, कुछ दिन यहीं से चलेगा राजभवन

Fri, 02 Jun 2023 08:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राज्यपाल कलराज मिश्र गुरुवार रात ग्रीष्मकालीन प्रवास पर माउंटआबू पहुंचे। यहां पहुंचने पर राज्यपाल और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की। परंपरा के अनुसार अगले कुछ दिन माउंटआबू से ही राजभवन चलेगा।
 
विज्ञापन
राज्यपाल पहुंचे माउंटआबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल कलराज मिश्र का माउंटआबू राजभवन में नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, पुलिस उप महानिरीक्षक डीएस राठौड़, सिरोही के जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल, माउंटआबू के उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पलानिचामी एस, सेना के कमांडिंग ऑफिसर एमए देशमुख, स्टेशन कमांडर अफजल सिद्दीकी ने स्वागत किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनौपचारिक संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी भी ली। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि आबू के विकास के लिए काफी प्रयास हो रहे हैं। वह यहां रुकेंगे और इस दौरान और भी संबंधित काम देखेंगे, उन्हें प्राथमिकता से करवाने का प्रयास रहेगा।

विज्ञापन


राज्यपाल कुछ दिन के लिए ग्रीष्मकालीन प्रवास पर अपनी धर्म पत्नी के साथ माउंटआबू पहुंचे हैं। माउंट आबू में भी राजभवन बना हुआ है। गर्मी के दिनों में ठंडे और पर्वतीय स्थल माउंटआबू से राजभवन चलाने की राजस्थान में परंपरा रही है। उसी को निभाते हुए राज्यपाल आबू पहुंचे हैं।

विज्ञापन


रात नौ बजे स्वागत को खड़े मिले जनप्रतिनिधि और अधिकारी...
राज्यपाल मिश्र सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से रात करीब पौने नौ बजे आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर विधायक संयम लोढ़ा, जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, आबू रोड नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, संभागीय आयुक्त केसी मीणा, पुलिस महानिरीक्षक जय नारायण शेर, जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, आबूरोड के उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन


रवानगी पर रेलवे अधिकारियों ने जयपुर जंक्शन पर भी किया स्वागत...
इससे पहले दिन में राज्यपाल कलराज मिश्र जब राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र के साथ दोपहर करीब 2.30 बजे जयपुर जंक्शन से सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से आबू रोड जंक्शन रवाना हुए। तो जयपुर रेलवे मण्डल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मुकेश सैनी ने जयपुर जंक्शन पर उनकी अगवानी की। राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी उनके साथ ट्रेन से माउंटआबू पहुंचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें