फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत सरकार ने 18 अफसरों का किया तबादला, सात आईएएस, चार आईपीएस सहित आईएफएस इधर-उधर

Mon, 01 Aug 2022 08:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया है। सुधांश पंत को राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। योगेश दाधीच एसओजी जयपुर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 18 अफसरों का तबादला किया है। इसमें सात आईएएस और चार आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। जबकि एक आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सुधांश पंत को राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। राजस्थान शहरी आधारभूत संरचना विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के परियोजना निदेशक कुमारपाल गौतम को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं स्थानीय स्वशासन विभाग के सचिव जोगा राम को आरयूआईडीपी परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव केके पाठक और राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी की संयुक्त सीईओ नम्रता वर्षनी को वित्त विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। पाठक नए सचिव (राजस्व) होंगे। नम्रता वर्षनी को वित्त (कर) विभाग में संयुक्त शासन सचिव लगाया गया है। पाठक की जगह मंजू राजपाल ग्रामीण विकास विभाग की सचिव बनेंगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों परम ज्योति, योगेश दधीच, देवेंद्र कुमार विश्नोई और आलोक श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया। परम ज्योति को उपमहानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस, योगेश दाधीच को पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर, देवेंद्र कुमार विश्नोई को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर और आलोक श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें