फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दुष्कर्म पीड़िता को संबंध बनाने का प्रस्ताव देने वाले पुलिस अधिकारी को सरकार ने किया निलंबित

Tue, 16 Mar 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता से कथित तौर पर संबंध बनाने की मांग करने वाले पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। विधानसभा में मंत्री शांति धारीवाल ने सोमवार को कहा कि यह मामला दुर्लभ है और इससे न केवल पुलिस की छवि धूमिल हो रही है बल्कि राजस्थान सरकार और पूरे तंत्र पर दाग लग रहा है।

विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच के लिए गठित स्पेशल टीम में शामिल एसीपी कैलाश बोहरा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पुलिस अधिकारी ने पहले तो पीड़िता से पैसे मांगे।

पीड़िता ने जब पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसे संबंध बनाने को कहा। धारीवाल ने कहा बोहरा को फिलहाल निलंबित किया गया है, लेकिन उसकी नौकरी खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें