फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सरकार की अधिसूचना, सीबीआई जांच से पहले लेनी होगी अनुमति

Mon, 20 Jul 2020 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच अब राज्य और केंद्र सरकार के बीच भी टकराव की स्थिति बन गई है। राजस्थान सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि सीबीआई को किसी जांच से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी। वहीं, भाजपा ने इसे लेकर कहा है कि राज्य सरकार डरी हुई है। 

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि भारत सरकार को दिल्ली विशेष पुलिस गठन (सीबीआई) के डीएसपीई कानून 1946 की धारा तीन के तहत किसी अपराध की जांच के लिए अब राज्य सरकार की पूर्व सहमति लेनी होगी।

अधिकारियों के अनुसार इस कानून के तहत आने वाले अपराधों में अब राज्य सरकार की सामान्य सहमति मान्य नहीं होगी बल्कि मामले दर मामले के आधार पर सहमति लेनी होगी। राज्य सरकार के गृह विभाग इस बारे में एक अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह रोहित कुमार सिंह ने कहा कि इसके प्रशासनिक प्रावधान तो पहले ही थे इसे कल को अधिसूचित किया गया। अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली विशेष पुलिस गठन कानून (डीएसपीई) 1946 की धारा तीन के तहत आने वाले किसी भी अपराध की जांच के लिए मामले दर मामले के आधार पर राजस्थान सरकार से पूर्व सहमति लेनी होगी।

इस फैसले के पीछे भी है सियासी पेच

दरअसल, गहलोत सरकार को आशंका है कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस विधायकों पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर सकती है। पिछले दिनों जयपुर में आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि केंद्र सरकार एजेंसियों को सक्रिय कर चुकी है। 

डरी हुई है गहलोत सरकार : भाजपा

वहीं, इसे लेकर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि सरकार की अधिसूचना से यह साफ होता है कि सीबीआई बिना राज्य सरकार की अनुमति के किसी मामले की जांच नहीं कर पाएगी। यह फैसला बताता है कि सरकार इस बात से डरी हुई थी कि सीबीआई ऑडियो टेप और अन्य मुद्दों की जांच कर सकती थी। 

इन राज्यों ने भी लिया था ऐसा फैसला

आपको बता दें कि इस तरह का फैसला लेने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य नहीं है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी सीबीआई को रोकने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीबीआई को जांच से रोकने के आदेश जारी किए थे। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें