फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Suicides: कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के स्टूडेंट्स की आत्महत्याएं रोकने सरकार ने मांगे सुझाव, यहां भेजें

Sat, 26 Aug 2023 11:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में पढ़ रहे स्टूडेंट्स में तनाव और  आत्महत्याओं को रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने सुझाव आमंत्रित किए हैं। 2 सितंबर तक सरकारी कमेटी को सुझाव ईमेल के जरिए भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में खासकर कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड केसेज पर गहरी चिंता जताते हुए समीक्षा बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने एक कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, ताकि सरकार इसे लेकर ठोस निर्णय ले सके।

विज्ञापन


अब कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में तनाव और आत्महत्या प्रकरणों की प्रभावी रोकथाम के लिए वर्क प्लान तैयार करने के लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, कोचिंग संस्थानों, स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, होस्टल संचालकों, हितधारकों, और आम जनता से संक्षिप्त और सारगर्भित सुझाव आमंत्रित किए हैं। 

पब्लिक के सुझावों के आधार पर बनेगी पॉलिसी
ये सुझाव हायर और टेक्नीकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेट्री भवानी सिंह देथा की की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी को ई-मेल secretaryhte@gmail.com पर या कमेटी के ऑफिस रूम नंबर 2206, मेन बिल्डिंग, शासन सचिवालय, जयपुर में व्यक्तिगत रूप से 2 सितंतर 2023 को शाम 5 बजे तक भेजे या सबमिट कराए जा सकते  हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें