फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गोकशी के लिए हरियाणा जा रहे 24 गोवंश मुक्त कराए, जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले तस्कर 

Sun, 20 Feb 2022 12:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस ने शनिवार रात तालवृक्ष पहुंचकर नाकाबंदी की। देर रात 2:15 बजे एक कंटेनर कुशलगढ़ की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जो नाकाबंदी पॉइंट से पहले पुलिस को देख कर रुक गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने गोवंशों को मुक्त कराया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर से गोकशी के लिए हरियाणा जा रहे 24 गोवंशों को पुलिस ने मुक्त करा लिया। हालांकि, पांच मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि गोवंश से भरा कंटेनर हरियाणा जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर को जब्त कर लिया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में गौ तस्कर भाग निकले। अधिकारियों का कहना है कि, तस्करों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नारायणपुर थाना पुलिस को शनिवार रात गौ तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम का गठित करके भेजी गई। सूचना के आधार पर, तालवृक्ष पहुंचकर नाकाबंदी की। देर रात 2:15 बजे एक कंटेनर कुशलगढ़ की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जो नाकाबंदी पॉइंट से पहले पुलिस को देख कर रुक गया। कंटेनर में बैठे चालक व अन्य व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गए। जिनका पीछा किया गया, मगर अंधेरे के कारण वे फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए कंटेनर में 24 गोवंश बंधे हुए मिले। इनमें से 19 जिंदा एवं पांच मृत अवस्था में थे। जिंदा गोवंश को गौ सेवा समिति मुंडावरा को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें