फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश में सड़कों के लिए 726 करोड़ रुपए मंजूर, सड़क निर्माण, मरम्मत-अपग्रेडेशन के 71 काम होंगे

Tue, 28 Mar 2023 09:03 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने राज्य में सड़कों के निर्माण, मरम्मत और अपग्रेडेशन जैसे 71 कामों के लिए 726.36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। जयपुर, भरतपुर, सीकर, अलवर, बारां, सवाई माधोपुर, उदयपुर, जोधपुर,बीकानेर,अजमेर समेत 27 जिलों में ये काम होंगे।
 
विज्ञापन
प्रदेश में सड़कों के लिए 726 करोड़ रुपए मंजूर, सड़क निर्माण, मरम्मत-अपग्रेडेशन के 71 काम होंगे - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने प्रदेश की सड़कों की मजबूती के लिए 726.36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। सीएम अशोक गहलोत ने इसका अप्रूवल किया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों के सड़कों पर आने जाने की राह आसान होगी। सरकार ने सड़कों के निर्माण, मरम्मत और अपग्रेडेशन जैसे 71 विभिन्न कामों के लिए 726.36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
विज्ञापन




इन जिलों में ये काम होंगे

इनमें जयपुर में 9 कार्य, भरतपुर में 7, सीकर में 5, अलवर, बारां, सवाई माधोपुर और उदयपुर में 4-4, करौली, नागौर, पाली और हनुमानगढ़ में 3-3, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जालोर, झुन्झुनूं, बीकानेर और भीलवाड़ा में 2-2, जोधपुर, राजसमंद, सिरोही, चुरू, झालावाड़, बाड़मेर, बूंदी, अजमेर, दौसा और टोंक में 1-1 कार्य सहित कुल 71 निर्माण कार्य होंगे।

स्टेट हाईवे, मेगा हाईवे, जिला और ग्रामीण सड़कों का हो रहा निर्माण

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में सड़कों के ढांचे को मजबूत करने के लिए लिए स्टेट हाईवे, मेगा हाईवे, जिला सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम ने 2023-24 के बजट में सड़कों के निर्माण, अपग्रेडेशन वर्क की घोषणा की थी। जिसकी इम्प्लीमेंटेशन के लिए यह स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें