फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Exit Poll 2024: क्लीन स्वीप से चूक सकती है भाजपा, कांग्रेस का खाता खुलने के आसार; देखें एग्जिट पोल्स

Sat, 01 Jun 2024 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को राजस्थान में झटका लगता नजर आ रहा है। पिछले दो चुनाव से यहां क्लीन स्वीप कर रही भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने रोक दिया है। जानिए, किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। 
विज्ञापन
Rajasthan Exit Polls - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में भाजपा को राजस्थान में बड़ा झटका लग रहा है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। ज्यादातर एंजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा पिछले दो चुनाव की तरह प्रदेश में क्लीन स्वीप करती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने प्रदेश में भाजपा को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया है। एग्जिट पोल में भाजपा के खाते में करीब 20 सीटें जाती दिखाई दे रहीं हैं, जबकि पांच से अधिक सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, सभी एजेंसियों का आंकड़ा अलग-अलग है। 

विज्ञापन


अब जानिए, किस एजेंसी ने किस पार्टी को कितनी सीटें दीं
    
टाइम्स नाऊ: भाजपा 18 और कांग्रेस 7
टाइम्स नाऊ ने राजस्थान की 25 सीटों में से 18 पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस सात सीटों पर जीत सकती है।  

इंडिया टीवी: भाजपा 21, कांग्रेस 4
इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार भाजपा प्रदेश में 21-23 सीटें जीत सकती है। वहीं, 2-4 सीटों पर कांग्रेस की जीत का अनुमान है।  



इंडिया-टुडे एक्सिस माय इंडिया: भाजपा 19, कांग्रेस 7
इंडिया-टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा प्रदेश में 16-19 जीत सकती है। कांग्रेस के खाते में 5-7 सीटें और अन्य 1-2 सीट पर जीत हासिल कर सकते हैं। 
 
एबीपी-सी वोटर: कांग्रेस को एक से तीन सीटों पर बढ़त
एबीपी-सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 21-23 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 1-3 सीटें जा सकती है। इस सर्वे में एक भी अन्य उम्मीदवार जीतता नहीं दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन

इन एग्जिट पोल्स में भाजपा-कांग्रेस को इतनी सीटें
  • दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में 18-22 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 3-7 सीटें दी हैं। 
  • इंडिया न्यूज डी डायनामिक ने 20 सीटें भाजपा, चार कांग्रेस और एक अन्य को दी है।      
  • इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने 21-23 सीटें भाजपा और    2-4 सीटों पर कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है। 
  • जन की बात ने एग्जिट पोल में भाजपा को प्रदेश की 21-23 सीटें दी हैं। 2-4 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है।  
  • न्यूज 24-टूडे चाणक्य ने 22 सीटों पर भाजपा और    2 दो सीटें पर कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है। 
  • न्यूज नेशन ने एग्जिट पोल में 22 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है। 
  • रिपब्लिक भारत- मैट्रिज ने 22-24 सीटों भाजपा को दी हैं और तीन सीटें कांग्रेस को दी हैं।     
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने 16-19 सीटों पर भाजपा, 5-7 सीटों पर कांग्रेस और 1-2 सीटों पर अन्य की जीत का अनुमान लगाया है। 
  • न्यूज 18 ने 18-23 सीटों पर भाजपा और 2-7 सीटों पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन

पिछले दो चुनाव में भाजपा ने जीतीं सभी सीटें  
इससे पहले हुए 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने राजस्थान में पूरी 25 सीटें जीती थीं। इस बार प्रदेश में कांग्रेस में कुछ अन्य दलों के साथ चुनाव लड़ रही है। 2024 के चुनाव में भाजपा एग्जिट पोल में पिछड़ती दिखाई दे रही है। वहीं, दस साल बाद कांग्रेस का प्रदेश में खाता खुलता नजर आ रहा  है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें