फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: जैसलमेर में हुई तकरार; चुनाव वन-वे बता रहे भाजपाई, कांग्रेसी बोले- साइलेंट अटैक करेगी जनता

Mon, 20 Nov 2023 06:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज जैसलमेर के पोखरण में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। यहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। इसी सिलसिले में आज हमारा कारवां जैसलमेर के पोखरण विधानसभा पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने नेताओं से बात की और जनता के सवाल पूछे।

विज्ञापन




जैसलमेर के पोखरण में भाजपा के सुरेश मिश्रा ने बताया कि समस्याएं तो हमेशा बनी ही रहती हैं। समस्याएं केवल कही-सुनी जाती हैं, समाधान कभी नहीं होता। उनके हिसाब से इस बार का चुनाव औपचारिकता भर है। पिछली बार चुनाव हुआ था तब टक्कर देखने को मिली थी। इस बार चुनाव वन-वे है। पूरे राजस्थान का तो पता नहीं पोखरण से महेंद्र प्रताप पुरी ही हैं जो हैं।

साइलेंट अटैक के मूड में है जनता
वहीं कांग्रेस नेता इस बात से सहमत नजर नहीं आए। कांग्रेस नेता बोले चुनाव पूरी तरह से टक्कर का होने वाला है वन-वे का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। आप तो ये मान कर चलिए जब भी साइलेंट अटैक हुआ है कांग्रेस ही जीती है। इस बार भी जनता मौन है। इस बार साइलेंट अटैक के मूड में है जनता।
विज्ञापन


अशोक गहलोत ने तीन साल ही तो काम किया
कांग्रेस नेता रघुनाथ ने बताया कि साले मोहम्मद ने पोखरण में जो काम किया है वो पूरे राजस्थान में किसी ने नहीं किया। देखा जाए तो इस सरकार के पास काम करने को मात्र तीन साल ही मिले हैं, दो साल तो कोरोना में निकल गए। अशोक गहलोत ने यहां तीन साल ही तो काम किया है। फिर भी आप विकास देखिए, ट्रॉमा सेंटर जो बनाकर खड़ा किया ऐसा जोधपुर के इतिहास में भी नहीं देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए लोगों को सुविधा हो गई है अब भटकना नहीं पड़ता है।

जुकाम के लिए साढ़े तीन सौ का होता है चेकअप
कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के सुरेश मिश्रा ने कहा कि चिकित्सा का हाल यहां ऐसा है कि अस्पताल में जाएंगे तो डॉक्टर नहीं मिलते, आपको इलाज चाहिए तो डॉक्टरों की प्राइवेट क्लीनिक जाना पड़ेगा। इलाज के नाम पर लूट मची है। साधारण जुकाम के लिए पहले साढ़े तीन सौ की जांच करानी पड़ती है। ये हाल है यहां की चिकित्सा का।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें