फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: बाड़मेर में चुनावी चर्चा, गहलोत-पायलट विवाद और भ्रष्टाचार पर घमासान, BJP-कांग्रेस का ये दावा

Sun, 19 Nov 2023 10:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Rajasthan election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज जलौर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। यहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के शोर के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर में चुनाव के मुद्दों जानने और मतदाताओं के मन को टटोल रहा है। रविवार को हमारा कारवां बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा है। यहां नेताओं के साथ चर्चा कर जनता के सवालों के जवाब लिए गए। आइए, जानते हैं क्या बोले नेता?

विज्ञापन


भाजपा ने घर-घर बिजली पहुंचाई 
भाजपा नेता कुमार रामजी ने  कहा कि हम राजस्थान में प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं। बायतु सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी बालाराम मूंढ़ चुनाव जीत रहे हैं। रामजी ने कहा कि हमारा मुद्दा विकास ही है। भाजपा ने घर-घर बिजली पहुंचाई है। किसानों को सम्मान निधि दी है। केंद्र की भाजपा सरकार ने जो वादे किए उन्हें पूरा किया है। भाजपा ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। अन्य पार्टियों की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 



बाड़मेर में भाजपा कोई वजूद नहीं 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बायतु विधानसभा सीट से हरीश चौधरी विधायक हैं। उन्होंने क्षेत्र में अच्छा काम किया है। देश की सबसे बड़ी रिफायनरी यही हैं। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाता है। शहर में बिजली, पानी और सड़क बेहतर है। वहीं, बाड़मेर में भाजपा कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस यहां सातों सीटें जीत रही है और मैं मानता हूं कि प्रदेश में भी एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बायतु से हरीश चौधरी ही चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन

 
पानी की योजना में हुआ भ्रष्टाचार
भाजपा समर्थक एक नेता ने कहा कि रिफायनरी में ठेकेदारी का काम है। कांग्रेस विधायक चौधरी के भाई और कांग्रेस सरकार ने यहां अपराध बढ़ाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए जो रुपये भेजे थे। उन पर सरकार कुंडली मारकर बैठ रही। अभी पांच-छह महीने पहले इनके लोगों को ठेका देकर पाइप डाल दिए गए, लेकिन अब तक एक घर में पानी नहीं आया। पाइप लाइन डालने में जमकर भ्रष्टाचार किया किया है। बायतु विधानसभा में विधायक चौधरी के कार्यकाल में एक भी सड़क नहीं बनी। सभी सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। बायतु के हर घर तक पानी पहुंचे ये दावा पीएम मोदी और हमारे प्रत्याशी ने किया है। बालारामजी 30 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत रहे हैं।  

सरकार बचाने में लगे रहे गहलोत
बाड़मेर में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के विवाद का मुद्दा भी उठा। भाजपा समर्थक एक नेता ने कहा- गहलोत ने पांच साल सिर्फ अपनी सरकार बचाने में ही बिता दिए। हरीश चौधरी भी इसमें ही लगे रहे। चौधरीजी ने जनता का काम नहीं किया, उन्होंने सिर्फ अपनी जेब भरी है। पानी, बिजली की कोई सुविधा नहीं है। बिजली के लिए खंभे लगा दिया, लेकिन उन पर अभी तक तार नहीं डाले गए।
  
पीएम मोदी झूठ बोलते हैं
कांग्रेस समर्थक नेता ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ झूठे वादे करते हैं। आज तक खाते में 15-15 लाख रुपये नहीं आए। बायतु विधानसभा सरकार ने विधायक चौधरी ने जमकर काम कराया। भाजपा वाले सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। इस बार भी कांग्रेस की सरकार बन रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें