राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक ढंग से कराने और मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में मतदान सात दिसंबर को होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मतदान के लिए दो लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई तकनीकी समस्या ना आए, इसके लिए अधिकारियों को कई बार प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं।