फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव 2018: तैयारियां पूरी, दो लाख से अधिक ईवीएम मशीनें होंगी इस्तेमाल

Sun, 02 Dec 2018 03:47 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक ढंग से कराने और मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में मतदान सात दिसंबर को होगा। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मतदान के लिए दो लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई तकनीकी समस्या ना आए, इसके लिए अधिकारियों को कई बार प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


कुमार ने बताया कि मॉकपोल के दौरान डाले गए मतों की संख्या के अनुसार पर्चियों की गणना की गई है और समस्त रिकार्ड भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखा गया है। मतदान के लिए तैयार सभी ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा है। 

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों की मदद के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो वालंटियर लगाने और क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें