फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 62 फीसदी से ज्यादा मतदान

Sun, 01 Dec 2013 06:24 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण बची चुरू सीट पर मतदान 13 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


अभी तक की जानकारी के मुताबिक दोपहर 4 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है और मतदान के लिए लोगों में उत्साह है।

वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालरपाटन विधानसभा क्षेत्र में सुबह अपना मतदान किया, जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।

इस दौरान वसुंधरा ने कहा कि प्रदेश की जनता इस दिन का काफी दिनों से राह देख रही थी। कांग्रेस को जनता का जबाव मिलेगा।

राज्य में 2096 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। प्रदेश में करीब चार करोड़ 82 लाख मतदाताओं के लिए 47 हजार 223 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जातीय संघर्ष की खुफिया सूचना के बीच पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जरूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन आयोग ने करीब 11 हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना है।



















इनमें से अधिकतर भरतपुर, अलवर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली और धौलपुर के हैं। मतदान के कारण राज्य की अन्य प्रदेशों से लगी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

खुफिया रिपोर्ट में जयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली और धौलपुर में जाति और संप्रदाय के नाम पर हिंसा की आशंका के बाद पुलिस और प्रशासन ने इन इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


(इस खबर पर अपनी राय देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें