फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: सिरोही में ये नए महिला-पुरुष मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, इतने हजार नये जुड़े

Thu, 05 Oct 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Rajasthan Election: राजस्थान में सिरोही जिले की तीन विधानसभा सीटों में 6,972 पुरुष और 8,727 महिला मतदाता नए जोड़े गए हैं। इस बार 8.14 लाख मतदाता मतदान करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सिरोही जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इस बार जिले के तीन विधानसभा सीटों पर कुल आठ लाख 14 हजार 277 मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें चार लाख 24 हजार 835 पुरुष मतदाता और तीन लाख 89 हजार 442 महिला मतदाता सम्मिलित हैं।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर विश्नोई ने बताया कि द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 7,901 आपत्तियां स्वीकार की गई थी। 21 अगस्त 2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया था। इस प्रारूप में कुल आठ लाख छह हजार 479 मतदाता शामिल थे। इनमें चार लाख 21 हजार 877 पुरुष मतदाता और तीन लाख 84 हजार 602 महिला मतदाता सम्मिलित थीं।

प्रारूप प्रकाशन के बाद अंतिम मतदाता सूची तक कुल 15 हजार 699 मतदाताओं में वृद्धि हुई, जिसमें छह हजार 972 पुरुष मतदाता और आठ हजार 727 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। जिले में कुल 154 सर्विस वोटर्स हैं, जिसमें 142 पुरुष मतदाता और 12 महिला मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें