फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: पिंडवाड़ा आबू सीट से BJP प्रत्याशी समाराम गरासिया का विरोध जारी, वोटरों ने पूछे ये सवाल

Thu, 16 Nov 2023 10:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Rajasthan Election 2023:  सिरोही जिले में पिंडवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी समाराम गरासिया का लगातार विरोध हो रहा है। यहां ग्रामीणों ने पूछा कि पांच साल में आपने क्या किया बताएं। वहीं, समर्थकों ने नारेबाजी कर बीच-बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी समाराम गरासिया का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में पिंडवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले नितोड़ा में तो बुधवार को वाटेरा गांव में ग्रामीणों ने उनसे पांच साल में किए गए कामों का ब्योरा मांगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया बुधवार को वाटेरा गांव पहुंचे। इस दौरान यहां आयोजित एक बैठक में एक ग्रामीण ने पूछा कि आप पांच साल से विधायक हैं, यहां क्या काम किया ये बताएं। विधायक गरासिया कोई जवाब नहीं दे सके।

इसके बाद वहां मौजूद गरासिया समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे एकाएक माहौल गर्मा गया। कुछ देर बाद वे वहां से उठकर खड़े हो गए तथा चले जाने में ही भलाई समझी। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक गरासिया का नितोड़ा गांव में भी इसी प्रकार विरोध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें