फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनावः केजरीवाल की रैली के लिए कोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी

Thu, 25 Oct 2018 01:56 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की राजस्थान इकाई ने कहा है कि यदि प्रशासन ने 28 अक्टूबर को प्रस्तावित पार्टी की रैली की अनुमति नहीं दी तो न्यायालय की शरण ली जायेगी। रैली को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल सम्बोधित करने वाले थे। आप की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल की 28 अक्टूबर को जयपुर में होने वाली रैली की स्वीकृति देने से इंकार कर दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि पार्टी की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) के अनुसार आचार संहिता के चलते सभा कि अनुमति नहीं दी जा सकती। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने 200 उम्मीदवार उतारने की बात कर चुकी है।

पार्टी के एडवोकेट इंद्रजीत कथूरिया बताया कि इस सभा कि अनुमति के लिए 16 अक्टूबर को आवेदन किया गया था, अब आखिरी वक्त पर अनुमति नहीं देना प्रशासन की मंशा पर संदेह पैदा करता है। इस प्रकार से किसी एक पार्टी को अनुमति नहीं देना, कानून का खुला उलंघन है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी टी.एन. शर्मा ने बताया कि अगर अरविंद जी की सभा को अनुमति नहीं दी जाती है तो हमें न्यायालय की शरण लेनी होगी तथा पार्टी इस मुद्दे को आमजन तक लेकर जाएगी एवं प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें