राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शोर कल यानी बुधवार से और तेज होने वाला है। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जमघट राजस्थान में लगेगा। इसकी शुरुआत पीएम मोदी बुधवार को बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित कर करेंगे। इसके बाद भी उनके कई दौरे तय किए है।
पीएम मोदी और भाजपा नेताओं के दौरे कब
- 15 नवंबर को पीएम मोदी बाड़मेर के बायतु में जनसभा करेंगे।
- 18 नवंबर पीएम मोदी भरतपुर और नागौर में जनसभा करेंगे।
- 22 और 23 नवंबर को जोधपुर और जयपुर में मोदी रोड शो करेंगे।
- 16 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह टोंक और राजसमंद में जनसभाएं करेंगे।
- 18 को बूंदी और अजमेर जिले की विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेंगे। अजमेर में रोड-शो भी करेंगे।
- 16 नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। पीपल्दा, केशोरापाटन, केकड़ी और पुष्कर में सभा करेंगे। जयपुर और अलवर जिले में भी सभाएं करेंगे।
कांग्रेस के बड़े नेताओं के चुनावी दौरे
- 16 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हनुमानगढ़ और गंगानगर की चार सीटों पर जनसभा करेंगे।
- 17 को राहुल गांधी बायतु में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
- 19 नवंबर को जयपुर में राहुल गांधी का रोड शो भी हो सकता है।
- 16 नवंबर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीन दिन राजस्थान में रहेंगे।
- प्रियंका गांधी के भी 3 दिन चुनावी कार्यक्रम तय किए गए हैं।
ये भी पढ़ें....
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी पोस्टर के फेस बदल दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की जगह अब सचिन पायलट गहलोत के साथ नजर आ रहे हैं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान की बायतु विधानसभा में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और 17 नवंबर को राहुल गांधी की सभा है। इस सभाओं ने बायतु विधानसभा को प्रदेश की सबसे हॉट सीट बना दिया है।
एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...