फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: कांग्रेस प्रत्याशी संयम लोढ़ा का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, लगे ‘मोदी मोदी’ के नारे

Fri, 17 Nov 2023 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Rajasthan Election 2023: सिरोही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा को कालंद्री में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने जमकर मोदी मोदी के नारे लगाए। इसका वीडियो सोश्ल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी संयम लोढ़ा का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव एवं शहर शहर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे है। हालांकि कुछ जगहों पर प्रत्याशियों को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भारी विरोध का करना पड़ा सामना
इसी कड़ी में सिरोही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा गुरुवार रात को कालंद्री पहुंचे तो ग्रामीणों द्वारा प्राचीन ब्रह्माजी मंदिर की तरफ मदरसे खोलने का आरोप लगाते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों द्वारा मोदी मोदी के नारे लगाए गए। इसके बाद वे कार में सवार होकर वहां से चले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें