राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन के आखिरी दिन पोकरण में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक यहां कुल 14 नामांकन किए जा चुके हैं, जिनमें एक महिला हैं। सोमवार को कांग्रेस से शाले मोहम्मद ने नामांकन किया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद अगले दो दिन तक नाम वापसी हो सकेगी। ऐसे में नौ नवंबर की शाम ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो सकेगी।
सोमवार को इन्होंने भरा नामांकन
जोगेंद्र सिंह (निर्दलीय), शाले मोहम्मद (कांग्रेस), हीराराम (निर्दलीय), दोसे खान (अभिनव राजस्थान पार्टी), सावीर खान (लोक जनशक्ति पार्टी), देवीलाल (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी), तुलछाराम (बसपा), सिकंदर खान (निर्दलीय), अल्लानूर खिलजी (निर्दलीय) ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं, महंत प्रताप पूरी (भाजपा), पप्पूदान (राइट टू रिकॉल), पूनमगिरी (भीम ट्राइबल कांग्रेस), पेमीदेवी (निर्दलीय) ने कल तक नामांकन दाखिल कर दिया था।