राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार पांच नवंबर को झालावाड़ पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं से तीखे सवाल कर जवाब लिए जाएंगे।
महिला वोटरों से भी होगी चर्चा
शनिवार सुबह ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर झालावाड़ में होगी। 'अमर उजाला' राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। साथ ही आम महिला वोटरों से चर्चा कर ये जानने का प्रयास करेंगे कि वे किस मुद्दे पर वोट करेंगी। अंत में शाम को इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेताओं से जनता और उनसे जुड़े सवालों के जवाब लिए जाएंगे।
'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?