फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: रेवदर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी कोली का विरोध, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर लगाए आरोप

Tue, 21 Nov 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: रेवदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोतीराम कोली के खिलाफ सांतपुर गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कटौती और हनुमान मंदिर तोड़ने के खिलाफ नारेबाजी भी गई।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के रेवदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोतीराम कोली के खिलाफ सांतपुर गांव में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोली पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन

 
मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी मोतीराम कोली के सांतपुर पहुंचने पर पहले से मौजूद ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सांतपुर के सार्वजनिक तालाब के पास बने हनुमान मंदिर को तोड़कर न केवल ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई है बल्कि, कई युवाओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया। 

इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसके साथ ही सांतपुर और न्याखेड़ा में बीते लंबे से घंटों बिजली कटौती की जा रही है। इसके बाद भी बिलों में सरचार्ज के नाम पर भारी वसूली की जा रही है। इससे लोगों पर अधिक भार पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें