फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Poll 2023: 'कांग्रेस ने मुस्लिमों से सिर्फ पंक्चर निकलवाए', भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंद आचार्य बोले

Sun, 05 Nov 2023 08:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर की हवामहल सीट से भाजपा के प्रत्याशी महंत बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के लिए विकास के लिए कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन
महंत बालमुकुंद आचार्य हवामहल सीट से प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जयपुर की हवामहल सीट से चुनाव लड़ रहे हाथोज धाम के महंत बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया। आचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों से सिर्फ पंक्चर निकलवाए हैं। 

विज्ञापन


एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में महंत बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कोई भी सरकार मुसलमानों को विकास नहीं करना चाहती है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो मुस्लिम समाज उत्थान के लिए काम कर रही है। उनका विकास करना चाहती है। कांग्रेस की सरकार ने मुसलमानों से सिर्फ पंचर निकलवाने का काम किया है। अगर, उनका विकास करना था तो उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते। इससे उनके यहां भी समृद्धि आती। 

वहीं, दूसरी तरफ तीन तलाक मुस्लिम माताओं और बहनों के लिए बड़ा विषय था। उनकी परेशानी का कारण था। उनका घर टूट जाता था और वे इधर-उधर ठोकरें खाने के लिए मजबूर होती थीं। मुस्लिम माताओं-बहनों की इस समस्या का समाधान केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी ने किया है। 
विज्ञापन


जयुपर में 19 विधानसभा सीटें
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 विधानसभा सीटें हैं। इनमें झोटवाड़ा, हवामहल, सिविल लाइंस,  शाहपुरा, विराटनगर, चौमूं, फुलेरा, दूदू, जमवारामगढ़, विद्याधर नगर, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू, चाकसू, कोटपुतली, आमेर और बस्सी विधानसभा सीट शामिल है। 

हवामहल सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी
इस सीट से भाजपा ने बालमुकुंद आचार्य और कांग्रेस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है। 2018 के चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस के महेश जोशी ने यहां से चुनाव जीता था। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने जोशी का टिकट काट दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें