फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा चुनाव की तैयारियां, भारत निर्वाचन आयोग के अफसर 15-16 जून को जयपुर में करेंगे समीक्षा बैठक

Wed, 14 Jun 2023 09:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारत निर्वाजन आयोजन राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में बैठक करेगा। ये बैठक 15 और 16 जून को आयोजित की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का एक दल 15 और 16 जून को जयपुर के एक होटल में समीक्षा बैठक करेगा। इस बैठक में राज्य के निर्वाचन विभाग की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन


राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर राज्य और जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित हो रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न तरह के नवाचार किए जा रहे हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भारत निर्वाचन आयोग से वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त  धर्मन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, मनोज कुमार साहू,  प्रधान शासन सचिव एनएन बुटोलिया, निदेशक पंकज श्रीवास्तव, संतोष अजमेरा, सचिव  अश्विनी कुमार मोहल, अवर सचिव  नवीन कुमार और निदेशक दिपाली मार्सिकर शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकरी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बैठक में राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। 15 और 16 जून को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर और भरतपुर संभाग के सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में हो रही विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रेजेंटेशन देंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा निर्वाचन प्रकिया संबंधी किए गए नवाचार और मतदान के लिए जारी व्यवस्थाओं के संबंध में आयोग के दल को अवगत कराया जाएगा।

16 जून को अधिकारियों के साथ बैठक 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समीक्षा बैठक के साथ ही 16 जून को भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि मंडल द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव  उषा द्वारा 16 जून को शाम 4 बजे सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में भी बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें