दिन में भाजपा में शामिल हुए मलिंगा को देर रात बाड़ी से मिला टिकट।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिरी सूची जारी कर दी है। इसमें बाकी बचीं तीन सीटों पर उम्मीदारों के नामों का एलान किया गया है। भाजपा ने बाड़ी से गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिया गया है। मलिंगा रविवार दोपहर को ही भाजपा में शामिल हुए थे। देर रात उन्हें टिकट दे दिया गया। हालांकि, दिन में ही उनकी टिकट पर फैसला हो गया था।
भाजपा पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं मलिंगा
मलिंगा पर एक दलित अफसर को पीटने को लेकर केस दर्ज हुआ था। सियासी बाड़ाबंदी में मलिंगा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा विधायकों को फोन कर 10 करोड़ रुपए के ऑफर दे रही है। मलिंगा ने ये भी कहा था कि पायलट ने भाजपा में आने के लिए 35 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है।
भाजपा में शामिल होने के बाद ये बोले थे मलिंगा
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में बहुत ज्यादा परेशान किया गया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक अभियंता के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया। मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कई बार कहा कि मामले की जांच नए सिरे से कराई जाए, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। कांग्रेस से परेशान होकर अब मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।