फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Congress List: प्रत्याशियों के एलान में समय; सोनिया गांधी से मिले CM गहलोत, बताया कब तक आएगी सूची

Tue, 10 Oct 2023 06:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Congress candidates List: राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची सामने आने में हफ्ते-दस दिन का समय और लग सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रत्याशियों की सूची के लेकर कुछ संकेत दिए हैं। जानिए, उन्होंने क्या कहा?   
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल सोमवार को आधिकारिक रूप से बज गया। चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद भाजपा ने 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस की पहली सूची का सभी को इंतजार है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने दिल्ली मे सोनिया गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में गहलोत ने संकेत दिए कि 18 अक्तूबर के आसपास टिकट फाइनल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अभी तो हमने प्रक्रिया शुरू किया है। सीईसी की बैठक होगी। इसके बाद ही कुछ फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि 18 तारीख के आसपास हम टिकट फाइनल होने की उम्मीद कर सकते हैं। 

सोनिया से मुलाकात पर कही ये बात
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद सीएम गहलोत और सोनिया गांधी की मुलाकात पर मीडिया ने सवाल पूछा। इस पर गहलोत ने कहा कि सोनियाजी कांग्रेस की नेता हैं। वे लंबे समय तक पार्टी की अध्यक्ष रहीं है। उनसे शिष्टाचार मुलाकात करना हमारा फर्ज है। जब भी दिल्ली आना होता है उनसे मुलाकात करते हैं। गहलोत ने कहा- मैं यहां तक उनके आशीर्वाद से ही पहुंचा हूं। उनका आशीर्वाद मिला तभी में तीन बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बना। 25 साल से उनका भरोसा मेरे पर है। 
विज्ञापन


गहलोत ने भाजपा पर बोला हमला?
सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और चुनावी फंडिंग को लेकर केंद्र सरकार- बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला। गहलोत ने कहा- भाजपा के अलावा किसी पार्टी को फंडिंग नहीं मिल रही है। अगर, कोई उद्योगपति हमसे मिलने भी आ जाता है तो शाम को उसके घर-दफ्तर इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट और ईडी के लोग पहुंच जाते हैं। इस माहौल में हम काम कर रहे हैं। इस बार में जनता से अपील करूंगा कि हमें मौका दे। भाजपा के पास साधनों की कमी नहीं है। इलेक्टोरल बॉन्ड निकाल रखे हैं। इनका 95 फीसदी पैसा इनके पास ही आता है। 
विज्ञापन


एक क्लिक पर पढ़ें ये खबरें...

राजस्थान में भाजपा के सात सांसद इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव, जानिए उनके बारे में सब कुछ    

नहीं सहेगा राजस्थान' पर घिरी भाजपा, तस्वीर पर किसान पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत में मनमुटाव? 


Rajasthan Election 2023: 119 सीटें तय करेंगी राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार  

 Rajasthan Election Date: 3 चुनाव बाद नवंबर में मतदान, 1 फेज में वोटिंग का ट्रेंड पुराना, प्रचार के लिए दिन कम 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें