राजस्थान में सीकर जिले के 10 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इन कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि ये पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल थे। इस पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्रवाई करते हुए दस लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।
जानकारी के अनुसार ये कार्यकर्ता सीकर विधानसभा में सात विधानसभाओं पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने एवं अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ उनको हारने के लिए कार्य कर रहे थे। इसको पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों के अंतर्गत मानते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश समिति की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी के संविधान धारा 25(9) के तहत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित किया है।
निष्कासित हुए कार्यकर्ताओं की सूची
- बंशीधर बाजिया, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार
- ताराचंद धायल, उप जिला प्रमुख, सीकर
- मधुसुदन भिण्डा, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, फतेहपुर
- महेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, सीकर
- विनोद महला, मण्डल अध्यक्ष, फतेहपुर ग्रामीण
- रामनिवास सैनी, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, सीकर
- इस्लाम खान, पूर्व जिला मंत्री भाजपा, सीकर
- यतेन्द्र पारीक, मंडल अध्यक्ष, रामगढ़ शेखावाटी
- जगदीश राड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा, सीकर
- अनिल दंड, पार्षद नगरपालिका, फतेहपुर