फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट, 11 विधायकों और 3 मंत्रियों के टिकट कटे

Thu, 15 Nov 2018 06:38 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 विधायकों और तीन मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। इस लिस्ट में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। कांग्रेस से आए नेताओं को भी टिकट से नवाजा गया है। इस संबंध में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसके बाद 31 नामों पर मुहर लगी।  
विज्ञापन

इन मंत्रियों के टिकट कटे 

बाबूलाल वर्मा
राजकुमार रिनवां
धनसिंह रावत

इन विधायकों के टिकट कटे

जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उनमें ज्ञानदेव आहूजा, लक्ष्मीनारायण बैरवा, कृष्णाराम नाई, राजकुमारी जाटव, जीतमल कंठ और रानी सिलौतिया के नाम शामिल हैं। बता दें कि आहूजा अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं और इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। 
 
उम्मीदवारों की पूरी सूची यहां देखें
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। इसमें 85 वर्तमान विधायकों और 25 नए चेहरों को टिकट दिया गया था।
विज्ञापन


वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें