फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.5 तीव्रता

Sun, 13 Oct 2019 11:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई है। यह झटके रविवार को सुबह 10.36 मिनट के लगभग महसूस हुए। जिससे घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गए। एक-दूसरे को फोन करके लोगों ने इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। लोगों का कहना है कि भूकंप का झटका काफी तेज था। जिसके कारण वह घरों से बाहर निकल गए। यह झटके बीकानेर शहर सहित खाजूवाला, सत्तासर, छत्तरगढ़, कालासर व नुरसर सहित करीब अधा दर्जन गांवों में महसूस हुए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें