फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नशे में धुत पति ने चमड़े की बेल्ट से पत्नी को बेदम पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 01 Mar 2021 08:28 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, झालावाड़
विज्ञापन
राजस्थान में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के झालावाड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी की खूब पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की उम्र 35 साल की बताई जा रही है जबकि उसकी पत्नी 31 साल की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कथित रूप से पत्नी की पिटाई कर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को पोली गांव की विमलाबाई को नाजुक हालत में झालावाड़ जिला अस्पताल में ले जाया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके पति राकेश मीणा ने नशे धुत्त होकर उसे बुरी तरह पीटा था।

एकलेरा थाने के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने विमलाबाई के माता-पिता द्वारा राकेश मीणा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने चमड़े के बेल्ट से अपनी पत्नी की पिटाई की थी जिससे वह बेहोश हो गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वह मर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें