फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनूं कंजर्वेशन रिजर्व बीड़ में लाए जाएंगे Deer, 500 हिरण लाने का भेजा प्रस्ताव

Mon, 24 Apr 2023 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Jhunjhunu Conservation Reserve Beed: राजस्थान के झुंझुनूं कंजर्वेशन रिजर्व बीड़ में हिरण लाए जाएंगे। 500 हिरण लाने को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहीं, तालछापर में हिरणों की संख्या क्षमता से ज्यादा हो चुकी है।
विज्ञापन
500 हिरण लाने का भेजा प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालछापर की तरह जल्द ही अब झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित बीड़ भी पर्यटकों को आकर्षित करने लगेगा। जंगल पर्यटन (फॉरेस्ट टूरिज्म) के तौर पर विकसित किए जा रहे कंजर्वेशन रिजर्व बीड़ में काले हिरणों का कुनबा जल्दी ही बढ़ने वाला है। चूरू जिले के कृष्ण मृग अभयारण्य तालछापर से करीब 500 काले हिरण यहां आ सकते हैं। इस संबंध में झुंझुनूं के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) राजेंद्र कुमार हुड्डा ने बताया कि प्रदेश के वन्यजीव मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकार सूत्रों के मुताबिक, साल 2022 की वाइल्ड लाइफ सेंसस के अनुसार तालछापर में काले हिरणों की संख्या 4 हजार 223 है। करीब 100 की संख्या में चिंकारा भी हैं। उप वन संरक्षक हुड्डा ने बताया कि तालछापर में काले हिरणों की संख्या क्षमता से अधिक होने से उन्हें वहां से अन्य स्थान पर री-लोकेट किया जाना है। इधर, 1047.48 हेक्टेयर में फैले बीड़ की 1000 हिरण रहने की क्षमता इसी के चलते करीब 500 काले हिरण और यहां लाने के प्रयास हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में वन विभाग ने बीकानेर से 27 नर और 19 मादा काले हिरण यहां कंजर्वेशन रिजर्व बीड़ में छोड़े थे। इसके बाद हुई वाइल्ड लाइफ सेंसस के मुताबिक, फिलहाल यहां 48 काले हिरण और 12 चिंकारा हैं। साल में दो बार प्रजनन से तीन साल में इनकी संख्या दोगुना से ज्यादा हो जाएगी। इनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग ने बीड़ क्षेत्र में नई चौकियां स्थापित की गई हैं। वन्य जीवों के पानी पीने के लिए बनाए गए वॉटर हॉल्स में निरंतर पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए यहां सोलर ट्यूबवैल भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


कई जानवरों को छोड़े जाने की है योजना...
बीड़ में नीलगाय, लोमड़ी, जंगली बिल्ली, मोर, तीतर, खरगोश और रेप्टलर्स में कोबरा समेत कई प्रजातियों के वन्य जीवों के साथ ही अब यहां काले हिरणों व चिंकारा के झुंड और इनकी अठखेलियां दिखाई देंगी। जिला मुख्यालय के समीप होने और बीड़ क्षेत्र के बीच से स्टेट हाइवे गुजरने से यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। डीसीएफ राजेंद्र कुमार हुड्डा के मुताबिक, कंजर्वेशन रिजर्व बीड़ में फॅरिस्ट टूरिज्म शुरू करने के लिए फायर लाइन, ईको ट्रेल आदि लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

झुंझुनूं में कंजर्वेशन रिजर्व एक नजर में...

  • शांकभरी (सीकर, झुंझुनूं) – 131 वर्ग किमी
  • बॉसियाल- खेतड़ी बागोर 39.66 वर्ग किमी
  • बॉसियाल- खेतड़ी – 70.18 वर्ग किमी
  • मनसा माता – 102.31 वर्ग किमी
  • बीड़ झुंझुनूं – 10.4 वर्ग किमी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें