फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान दिवस पर लगेगी आकर्षक प्रदर्शनी

Fri, 29 Mar 2013 03:28 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राजस्थान के लोक कलाकार मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक जी एन भट्टा ने बताया कि राजस्थान दिवस प्रदर्शनी 2013 में राजस्थान में विगत चार वर्षों में हुए विकास को आकर्षक रंगीन छाया चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पिछले दिनों बाडमेर में रिफाइनरी की मंजूरी से लेकर एचपीसीएल के साथ हुए समझौते हस्ताक्षर के साथ ही गत वर्ष अपने उत्कृष्ट कार्यों से कृषि एवं पर्यटन के क्षेत्रों में मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों के चित्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में राज्य में ऊर्जा, कृषि, पर्यटन, सडक निर्माण, मुख्यमंत्री शहरी बीपीएल आवास योजना, सुविधाओं एवं योजनाओं से संबंधित चित्रों को बखूबी प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें