फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, गहलोत सरकार का सार है मौज-मस्ती और सैर-सपाटा

Sun, 02 Aug 2020 06:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान में 24वें दिन भी सियासी उठापटक जारी है। ऐसे में भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है। रविवार को केंद्र सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गहलोत सरकार का सार: मौज-मस्ती, सैर-सपाटा, खाना-पीना, अंताक्षरी खेलना, फिल्म देखना और दूसरों की गलती निकालना!’ इसके साथ उन्होंने बाड़े में सरकार हैशटैग का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन

 
'बेटे की हार का बदला लेने की कोशिश कर रहे गहलोत'
इसके अलावा शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत यह हजम नहीं कर पा रहे हैं कि मैंने उनके बेटे को 2019 के लोकसभा चुनाव में हरा दिया था। उन्होंने कहा कि वह उस हार का बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

पॉलिटिकल क्वारंटीन में है सरकार: राजेंद्र राठौड़
भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष के उप नेता राजेंद्र रठौड़ ने कहा कि सरकार राजनीतिक क्वारंटीन में है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हजार से ज्यादा हो चुकी है और अब तक 700 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन गैर जिम्मेदाराना गहलोत सरकार 'पॉलिटकिल क्वारंटीन' (राजनीतिक क्वारंटीन) में चली गई है जिन्हें आमजन से कोई सरोकार नहीं है।’ उन्होंने भी बाड़े में सरकार हैशटैग का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल और सोनिया गुट में बंटी कांग्रेस, जानें 43 साल में कितनी बार टूटी सबसे पुरानी पार्टी

जैसलमेर शिफ्ट हुए गहलोत खेमे के विधायक
गहलोत खेमे के सभी विधायकों को जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ रिजॉर्ट में शिफ्ट किया जा चुका है। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों से मिलने के लिए जैसलमेर पहुंच सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ विधायकों के दिन की शुरुआत योग और कसरत के साथ हो रही है। इसके बाद नाश्ते के साथ सियासी दांव-पेंच पर चर्चा हुई।

विधायकों का हुआ चेकअप
रविवार सुबह एक एंबुलेंस सूर्यगढ़ होटल पहुंची। यहां विधायकों का रूटीन चेकअप किया गया। इससे पहले शनिवार को भी डॉक्टरों को बुलाया गया था। मौसम में आए बदलाव की वजह से विधायकों को घबराहट महसूस हुई लेकिन अब सभी ठीक है। इस बीच मंत्री और कांग्रेस नेता जनता के कार्यों को लेकर सक्रिय दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


अलग-अलग होटल में हैं विधायक और मंत्री
सभी विधायकों को पांच सितारा होटल सूर्यगढ़ में ठहराया हुआ है। वहीं मंत्रियों को दूसरे होटल गोरबंद में ठहराया गया है। अपने काम पूरे करने के बाद मंत्री विधायकों से मिलने के लिए सूर्यगढ़ रिजॉर्ट पहुंचते रहते हैं। वहीं विधायकों को जैसलमेर की गर्मी परेशान कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें