फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: बूंदी में शिक्षक का अपहरण, पैसे देने की बात कबूलने पर छोड़ा और धमकी दी, कार्रवाई की मांग

Wed, 19 Apr 2023 02:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

राजस्थान के बूंदी जिले में एक शिक्षक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद बदमाशों ने पैसे देने की बात कबूल करने पर शिक्षक को छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षक और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले में स्कूल से पढ़ाकर शारीरिक शिक्षक अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी उसका अज्ञात चार लोगों द्वारा फिरौती मांगने को लेकर अपहरण कर लिया गया। तकरीबन दो-तीन घंटे तक शिक्षक को बंधक बनाया रखा, जब शिक्षक द्वारा फिरौती देने की बात कही गई, तब जाकर उसको अपहरणकर्ताओं ने छोड़ा।

विज्ञापन




पूरे मामले में शिक्षक ने ग्रामीणों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब आक्रोशित ग्रामीण और शिक्षक आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। भयभीत शिक्षक ने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित शारीरिक शिक्षक ने बताया कि कार में सवार होकर चार लोग आए और मुझे डरा धमकाकर कार में बैठाकर घने जंगल में ले गए। जहां पर उन्होंने चाकू से मारने की धमकी देकर रुपये देने की बात कही। लेकिन शिक्षक के पास पैसे नहीं होने की बात शिक्षक द्वारा कही गई। इस पर तकरीबन तीन से चार तक शिक्षक को बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


वहीं, जब शिक्षक के पास कुछ नहीं मिला तो शिक्षक ने उन्हें रुपये देने की बात का वादा किया और चारों ही अपहरणकर्ता उसे वापस सड़क पर छोड़ गए। इसके बाद अपहरणकर्ताओं द्वारा शिक्षक को धमकाया गया और कहा गया कि पुलिस को न बताए, अन्यथा उसके बच्चों को जान से मार डालने की धमकी भी अपहरणकर्ताओं द्वारा दी गई। अब इस पूरे प्रकरण में देई थाना पुलिस द्वारा मामला दर्जकर जांच शुरू की गई है। वहीं, आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें