फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: लादेन गैंग से बदला लेने जा रहे थे पपला गैंग के गुर्गे, हथियार सहित गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर पुलिस ने पपला गैंग के दो गुर्गों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम उर्फ लादेन गैंग से बदला लेने के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से हथियार खरीदकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पपला गैंग के गुर्गे गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पपला गैंग के दो गुर्गों को भरतपुर पुलिस ने रविवार रात अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी विक्रम उर्फ लादेन गैंग से बदला लेने के लिए यूपी से हथियार खरीदकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से पांच अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया, 11 दिसंबर की रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर डीग के छह मोरा कामां रोड पर नाकाबंदी कराई गई। नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति यूपी की ओर से आते दिखे। वहीं, आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भागने की कोशिश भी किए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की शिनाख्त अलवर के बहरोड़ क्षेत्र के मौसमपुर कांकरा निवासी गोपीचंद (22) और दूसरे आरोपी तुलसीराम (22) निवासी जैनपुरवास के रूप में हुई है।

ये दोनों आरोपी पपला गैंग के हैं, जिनके पास से 312 बोर के पांच अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं। इधर, पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने आगे बताया कि वो लोग ये हथियार अपने गुरु जसराम गुर्जर सरपंच की मौत का बदला लेने के लिए खरीदकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपी विक्रम उर्फ लादेन गैंग से बदला लेना चाहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें