पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।
7942 उम्मीदवार थे चुनावी मैदान में
इन 49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था, जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवारों ने अपना राजनीतिक भाग्य आजमाया था, जिनमें 2,832 महिलाएं व 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।