फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत, अब तक 1062 ने गंवाई जान

Tue, 01 Sep 2020 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से छह लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 1062 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के 670 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ कुल मामलों की संख्या 82,363 हो गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को कोटा में 108, जयपुर में 90, जोधपुर में 61, अलवर में 57, बूंदी और धौलपुर में 37, भीलवाड़ा में 35 मामले दर्ज किए गए। इनके अलावा भी कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 14,372 सक्रिय मामले हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आए 65,736 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


कोरोना के कारण राज्य में अब तक सबसे अधिक मौतें जयपुर में हुई हैं। जयपुर में अब तक 277 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, जोधपुर में 99, बीकानेर में 75, कोटा और अजमेर में 73, भरतपुर में 69, पाली में 44, नागौर में 43, उदयपुर में 28, अलवर में 24 और धौलपुर में 22 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें